N1Live Entertainment आम्रपाली दुबे का फिर चलेगा जादू, ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
Entertainment

आम्रपाली दुबे का फिर चलेगा जादू, ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

Amrapali Dubey's magic will work again, the trailer of 'Lakhon Mein Ek Pawle Bani Hum Bahurani' will be released on this day.

28 अप्रैल । भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फिर से पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। अभिनेत्री जल्द ही पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ में नजर आएंगी। सोमवार को मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी।

मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर जारी किया। इसके साथ उन्होंने रिलीज डेट की जानकारी देते हुए लिखा, “खुश हैं सास, खुश है पूरा परिवार, क्योंकि बहू मिली है लाजवाब। अब देखिए मनोरंजन का नया और शानदार अंदाज आम्रपाली के साथ। फिल्म का ट्रेलर 28 अप्रैल मंगलवार को सुबह 7 बजे रिलीज किया जाएगा। इसे दर्शक ‘भोजपुरी सिनेमा’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे।”

‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। भोजपुरी सिनेमा में अक्सर एक्शन और रोमांस का बोलबाला रहता है, लेकिन यह फिल्म घर-परिवार के रिश्तों, प्यार और सामंजस्य की कहानी पेश करेगी। आम्रपाली दुबे इस फिल्म में एक ऐसी ‘बहुरानी’ के किरदार में नजर आएंगी, जो न केवल परिवार को जोड़कर रखती है बल्कि दर्शकों को भी मनोरंजन का एक नया अनुभव देगी।

अजय झा द्वारा निर्देशित फिल्म को निशांत उज्जवल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म में इमोशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा गया है, जिससे हर उम्र के दर्शक इससे जुड़ सकें। ओम झा और रजनीश मिश्रा जैसे मशहूर संगीतकारों ने इसके गानों को तैयार किया है।

इस फिल्म में अभिनेत्री के अलावा, जय यादव, अविनाश साही, राकेश बाबू समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें ‘यूट्यूब क्वीन’ भी कहा जाता है। आम्रपाली ने 2014 में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से धमाकेदार डेब्यू किया। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘पटना से पाकिस्तान’ और ‘बॉर्डर’ प्रमुख हैं।

Exit mobile version