March 9, 2026
Entertainment

सतीश कौशिक के जाने के बाद भी दोस्ती का फर्ज निभा रहे अनुपम खेर, गार्जियन बनकर पहुंचे अभिनेता की बेटी के स्कूल

Anupam Kher continues to fulfill his friendship duties even after Satish Kaushik’s demise, visiting the actor’s daughter’s school as a guardian.

9 मार्च । कहते हैं कि कुछ रिश्ते इतने मजबूत होते हैं कि मरने के बाद भी निभाए जाते हैं। ऐसा ही रिश्ता अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक के लिए निभा रहे हैं।

अभिनेता अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक के लिए सच्चे दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं। सतीश कौशिक की 2023 में मौत हो गई थी। सतीश कौशिक भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन अनुपम खेर आज भी दोस्ती की फर्ज निभा रहे हैं और उनकी बेटी वंखिशा का हौसला बढ़ाने के लिए गार्जियन के तौर पर उनके स्कूल पहुंचे।

यह बात तो सभी जानते हैं कि अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती काफी पुरानी है और दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है। इसी दोस्ती की खातिर अभिनेता सतीश की बेटी का ख्याल अपनी बेटी की तरह रख रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो वंशिखा कौशिक के साथ दिख रहे हैं। अभिनेता अनुपम खेर वंशिखा का स्टेज शो देखने के लिए स्कूल पहुँचते हैं और वे वंशिका की एक्टिंग स्किल्स को देखकर हैरान हैं।

अनुपम खेर वीडियो में बताते हैं कि वंशिखा ने अचानक मेरे सामने डायलॉग बोलना शुरू कर दिया और मैं नर्वस हो गया। वंशिखा के स्कूल समारोह में अभिभावक के रूप में शामिल होना और उसे स्कूल के नुक्कड़ नाटक में अभिनय करते देखना मेरे जीवन का सबसे बड़ा आनंद था। सालों पहले सतीश और मैं दिल्ली में नुक्कड़ नाटक किया करते थे। वह प्रतिभाशाली, मेहनती, और बेहतरीन अभिनेत्री है और मैं उनके सभी भावी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।”

बता दें कि अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती भी एनएसडी से हुई थी, जहां दोनों ने साथ में थिएटर सीखा और फिल्मों में भी काम किया। साल 2009 में सतीश ने फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाया था और ‘तेरे संग’ नामक फिल्म का निर्देशन किया था और उस फिल्म के प्रोड्यूसर अनुपम खेर थे। फिल्म में नीना गुप्ता ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अनुपम खेर और सतीश कौशिक ने साथ में अनगिनत फिल्मों में भी काम किया। उन्हें साथ में ‘गुरू दक्षिणा’, ‘हवाई दादा’, ‘आगाह’, ‘ठिकाना’ और ‘कागज-2’ जैसी फिल्मों में देखा गया था।

Leave feedback about this

  • Service