February 19, 2026
Entertainment

‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर अनुपम खेर की नई अनाउंसमेंट, ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी फिल्म

Anupam Kher’s new announcement regarding ‘Tanvi The Great’, the film will soon be released on OTT.

19 फरवरी । ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड’ में फिल्मी और टीवी जगत के सितारों को सम्मानित किया गया। हिंदी सिनेमा में 550वीं फिल्म कर रहे अनुपम खेर को अपनी सबसे खास फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया।

अब उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनके द्वारा निर्देशित की गई फिल्म को इतना सम्मान मिल रहा है, हालांकि खुद अभिनेता ने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है।

अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को पहले भी बहुत सारे अवॉर्ड मिल चुके हैं। अब फिल्म के खाते में ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड’ का नाम भी जुड़ गया है। इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान मिला है और फिल्म में तन्वी का रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

‘तन्वी द ग्रेट’ अभिनेता के करियर की सबसे खास फिल्म है क्योंकि फिल्म की कहानी उनकी भांजी से प्रेरित है, जो कि ऑटिज्म से पीड़ित है। अनुपम खेर ने कई बार अपनी भांजी को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से मिलाया है। फैन उनके सिंगिंग टैलेंट को देखकर भी हैरान हैं। अभिनेता ने इसी कहानी को पर्दे पर ‘तन्वी द ग्रेट’ के जरिए पेश किया और फिल्म को डायरेक्ट भी किया।

अभिनेता ने अवॉर्ड नाइट्स की फोटो पोस्ट की और अपनी खुशी को शब्दों में बयां करने की कोशिश भी की। उन्होंने लिखा, “यह हम सभी के लिए एक बेहद खुशी का पल है, जिन्होंने साहस, अच्छाई और शांत शक्ति की इस कहानी पर विश्वास किया। पुरस्कार तो खूबसूरत होते हैं। लेकिन, असली मायने तो सफर के हैं। रिहर्सल, शंकाएं, आंसू, हंसी, और उस टीम का अटूट विश्वास, जो एक परिवार की तरह साथ खड़ी रही।”

अभिनेता ने कैप्शन में फिल्म की पूरी टीम चाहे वो पर्दे के सामने काम करने वाले कलाकार हों या फिर पर्दे के पीछे, सबको अवॉर्ड का हकदार बताया।

अनुपम खेर का कहना है कि ये फिल्म सिर्फ एक शुरुआत है और सफर बहुत लंबा होना है। जैसे तन्वी ने लोगों के दिलों में जगह बनाई, वैसे ही कई और फिल्में भी पर्दे पर आएंगी। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। हालांकि प्लेटफॉर्म और रिलीज की डेट क्या होगी, यह तो आगे आने वाला समय ही बताएगा।

Leave feedback about this

  • Service