February 26, 2026
Entertainment

आईएसपीएल के इवेंट में नजर आईं ‘अनुपमा’, बिग बी और तेंदुलकर के साथ शेयर किया स्टेज

‘Anupama’ appeared at the ISPL event, shared the stage with Big B and Tendulkar.

26 फरवरी । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच रूपाली को आईएसपीएल के इवेंट में देखा गया।

इस इवेंट की खास बात ये है कि अभिनेत्री को इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन और क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला। इसकी खास झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

इवेंट में रुपाली ने डांस किया और फैंस से मिलीं थी। इसी के साथ ही अभिनेत्री ने अपने सीरियल ‘अनुपमा’ का मशहूर डायलॉग ‘आपको क्या’ स्टेज पर पूरे उत्साह के साथ बोला, जिससे पूरा माहौल मनोरंजक हो गया। इस इवेंट में एक्ट्रेस सिंपल और एलेगेंट लुक में नजर आईं।

इसी के साथ ही, रूपाली अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आईं और एक फ्रेम में एक्ट्रेस बिग बी को सम्मान से नमस्ते करती दिखीं। वहीं, क्रिकेट बैट हाथ में लिए सचिन तेंदुलकर के साथ खेलती नजर आईं। एक्ट्रेस हवा में बैट घुमाती दिखीं, जैसे सचिन से क्रिकेट की ट्रिक सीख रही हों। रूपाली पूरे वीडियो में काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

अनुपमा फेम एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ लिखा, “मेरी जिंदगी की सबसे खास शामों में से एक आईएसपीएल होस्ट करना था, स्टेज पर दूसरों के साथ हंसी-मजाक और खास पल बिताना। यही वजह है कि मुझे अपने काम से बहुत प्यार है। इस प्यार, सम्मान और शानदार ऊर्जा के लिए मैं बहुत आभारी हूं। ऐसी यादें हमेशा के लिए रह जाती हैं। धन्यवाद आदित्य भट्ट और सागर ठाकुर इस शानदार अवसर के लिए।”

इन दिनों रुपाली टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं। इस लोकप्रिय शो की कहानी में लीप आया है। अब, शो की कहानी एक पीढ़ी आगे बढ़ गई है, लेकिन अभिनेत्री अभी भी केंद्रीय भूमिका में बरकरार हैं।

अभिनेत्री को कई सीरियल में देखा जा चुका है। उन्हें ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ सीरियल से दर्शकों ने नोटिस करना शुरू कर दिया था।

Leave feedback about this

  • Service