N1Live Entertainment 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- ‘जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था’
Entertainment

14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- ‘जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था’

Anurag Singh gets emotional upon the completion of 14 years; says, "Never imagined *Jatt & Juliet* would receive so much love."

पंजाबी सिनेमा की सबसे पसंद की जाने वाली फिल्मों में शामिल ‘जट्ट एंड जूलियट’ आज भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। अब फिल्म की रिलीज के 14 साल पूरे होने पर इसके निर्देशक अनुराग सिंह ने शूटिंग के दिनों को याद किया और बताया कि उस समय उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म आगे चलकर इतनी बड़ी पहचान बना लेगी।

अनुराग सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ खास तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि क्या मुझे पहले से पता था कि ‘जट्ट एंड जूलियट’ इतनी बड़ी फिल्म बन जाएगी। इसका जवाब है- नहीं।”

उन्होंने लिखा, ”उस समय मेरा पूरा ध्यान सिर्फ फिल्म की कहानी को अच्छे तरीके से पर्दे पर उतारने पर था, जिस पर हमें भरोसा था। पिछले 14 सालों में दर्शकों ने जिस तरह इस फिल्म को प्यार दिया, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।”

साल 2011 में रिलीज हुई ‘जट्ट एंड जूलियट’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया था। फिल्म का निर्माण दर्शन सिंह ग्रेवाल और गुनबीर सिंह सिद्धू ने किया था। रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने फतेह सिंह का किरदार निभाया था, जबकि नीरू बाजवा पूजा के रोल में नजर आई थीं। दोनों की नोकझोंक, मजेदार बातचीत और बाद में प्यार में बदलता रिश्ता दर्शकों को बेहद पसंद आया। फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का भी शानदार मेल देखने को मिला। इसके अलावा उपासना सिंह, जसविंदर भल्ला, राणा रणबीर, करमजीत अनमोल, बी. एन. शर्मा और अनीता कैली जैसे कलाकारों ने शानदार एक्टिंग की।

पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद निर्माताओं ने साल 2013 में ‘जट्ट एंड जूलियट 2’ बनाई। इस फिल्म में भी दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की जोड़ी को बरकरार रखा गया। दूसरी फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसके बाद साल 2024 में इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ भी रिलीज हुई, जिसने एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन किया।

इस फिल्म की लोकप्रियता सिर्फ पंजाबी सिनेमा तक सीमित नहीं रही। इसकी कहानी को देखते हुए साल 2014 में इसे बंगाली भाषा में भी बनाया गया। इस रीमेक का नाम ‘बंगाली बाबू इंग्लिश मेम’ रखा गया।

Exit mobile version