July 18, 2026
Entertainment

‘लॉक अप: सच या सजा’ में अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर किया ऐसा कमेंट, शर्म से लाल हो गईं पामेला सेरेना

Arjun Kapoor made a comment about marriage on ‘Lock Upp: Sach Ya Saza’ that made Pamela Serena blush with embarrassment.

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने मजाकिया अंदाज और बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे सुनकर रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ की कंटेस्टेंट पामेला सेरेना शर्म से लाल हो गईं। दरअसल, अर्जुन ने शो के जजमेंटल डे एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री की थी, जहां बातचीत के दौरान उन्होंने शादी को लेकर मजेदार अंदाज में अपनी बात रखी।

शो में आए अर्जुन कपूर ने पामेला सेरेना के चर्चित सेगमेंट ‘कलेशी कॉर्नर’ की तारीफ की और बताया कि वह इस सेगमेंट के फैन हैं। इसी दौरान अर्जुन ने पामेला के साथ मजाक करते हुए शादी को लेकर अपनी बात रखी। अभिनेता ने कहा, “मैं अभी भी जवान हूं और शादी के लिए तैयार हूं।” अर्जुन की यह बात सुनते ही पामेला हैरान रह गईं और उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ गई। अभिनेता के इस मजेदार अंदाज ने शो के माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया।

अर्जुन ने इसके बाद बातचीत में एक और मजेदार ट्विस्ट जोड़ा। उन्होंने साथी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला की ओर देखते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “हमारी पसंद एक जैसी है।” बता दें कि नेटफ्लिक्स का यह रियलिटी शो इन दिनों काफी चर्चा में है। शो में कई लोकप्रिय चेहरे नजर आ रहे हैं, जिनमें आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, राम कपूर, श्रेया कलरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, धीरज धूपर और वरुण यादव उर्फ लैला जैसे नाम शामिल हैं।

‘लॉक अप: सच या सजा’ का पहला सीजन साल 2022 में आया था, जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था। पहले सीजन में करण कुंद्रा को जेलर की भूमिका में पेश किया गया था, जबकि शो के विजेता लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बने थे। शो के पहले सीजन को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद इसका दूसरा सीजन भी लाया गया है।

Leave feedback about this

  • Service