N1Live Entertainment मॉरीशस जाने से पहले आशा जी ने मेरे लिए गुनगुनाया था आखिरी गाना : तलत अजीज
Entertainment

मॉरीशस जाने से पहले आशा जी ने मेरे लिए गुनगुनाया था आखिरी गाना : तलत अजीज

Asha ji hummed the last song for me before leaving for Mauritius: Talat Aziz

14 अप्रैल । प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को हर कोई याद कर रहा है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और रिकॉर्ड निर्माता अंगराग महंत उर्फ पापोन ने आईएएनएस से बातचीत की।

उन्होंने कहा, “यह पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक तरह की क्षति है। उनके द्वारा गाए गए गानों में एक खास रंग और एहसास था। वह बहुत ही प्रतिभाशाली गायिका थीं। उनकी कोई बराबरी नहीं थीं। उन्होंने गजल से लेकर हर तरह के गाने गाए। उनके गाने आज ही नहीं, आने वाली पीढ़ियों तक याद रखे जाएंगे।”

उन्होंने बताया कि उनकी गायिका से ज्यादा मुलाकात नहीं हुई। अभी हाल ही में मैं और मेरी पत्नी उनकी तस्वीर देख रहे थे। आशा ताई की जिंदगी में कई मुश्किलें आईं, लेकिन उनसे मिलकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा। वे बहुत सरल और खुशमिजाज थीं। उनका गजल गाने में कोई जवाब नहीं था। हमारे लिए यह एक बड़ा नुकसान तो है ही, लेकिन हमें और आने वाली पीढ़ी को बहुत कुछ सीखना है। हमें समझना चाहिए कि माइक पर गाना कैसे गाया जाता है, गाने को महसूस कैसे किया जाता है और अपनी अलग पहचान कैसे बनाई जाती है। हर नए गायक के लिए जरूरी है कि वह अपना खुद का अंदाज बनाए और अगर आपने अभी तक आशा जी के गाने नहीं सुने हैं, तो जरूर सुनें। आप खुद समझ जाएंगे कि वह कितनी महान थीं।”

सिंगर तलत अजीज ने कहा कि यह नुकसान इतना बड़ा है कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आशा जी एक ही थीं। अब उनके जैसी कोई दूसरी नहीं आएगी। उनका स्वभाव बहुत अच्छा था। वह सभी के साथ बेहद प्यार और सम्मान से पेश आती थीं और मेरे साथ तो उनका रिश्ता खास था। वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं, क्योंकि एक हफ्ते पहले ही उनकी गायिका से बातचीत हुई थी। मैं मॉरीशस जा रहा था, तो उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम जाकर आओ, फिर मिलो मुझसे। इस दौरान उन्होंने मेरे लिए एक लाइन गुनगुनाई और कहा था कि मेरी अभी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन मैं फिर भी तुम्हारे लिए गाना गा रही हूं। मुझसे और मेरी पत्नी के साथ उनका बहुत खास रिश्ता था।”

वहीं, सिंगर अमित कुमार ने बताया, “नुकसान तो बहुत दूर की बात है, मेरे लिए तो वह एक परिवार की तरह थीं। मुझे बचपन से देखा। मेरे पिता के बाद, मैंने उन्हीं से सीखा कि गाने को कैसे पेश किया जाता है। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि उन्होंने मेरे एल्बम में आवाज दी।”

मराठी अभिनेता सुशांत शेलार कहा, “यह हम सभी के लिए एक बड़ा नुकसान है। जब भी आप किसी से उनके बारे में सुनेंगे, तो हर कोई उनके जाने से दुखी और भावुक नजर आएगा। उनके जैसी बहुमुखी गायिका बहुत कम होती हैं। उनके गाने सदाबहार हैं, आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं और आने वाले समय में भी लोग उन्हें सुनते रहेंगे।”

Exit mobile version