N1Live Entertainment अविका गौर भी हुईं समय रैना की फैन, स्टैंडअप कमीडियन के नए ट्रेंड की तारीफ की
Entertainment

अविका गौर भी हुईं समय रैना की फैन, स्टैंडअप कमीडियन के नए ट्रेंड की तारीफ की

Avika Gor also became a fan of Samay Raina, praised the new trend of stand-up comedian

10 अप्रैल । मशहूर स्टैंडअप कमीडियन समय रैना ने लंबे ब्रेक के बाद शो ‘स्टिल अलाइव’ के साथ यूट्यूब पर वापसी की। इसके 1 घंटे 21 मिनट के वीडियो में उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

इसी के साथ ही उन्होंने अपने पिता के प्रति गहरे प्यार और समर्थन की कहानी भी शेयर की। उन्होंने शो के दौरान बताया था कि जब लेटेंट विवाद में वे फंसे हुए थे और बुरी तरह से परेशान थे, तब उनके पिता ने उनका समर्थन किया।

शो के दौरान समय ने सभी को समझाते हुए कहा कि लड़कों को अक्सर अपने पिता के सामने खुलने में दिक्कत होती है। वे अपने पिता से मन की बात तो दूर, खुलकर बोल नहीं पाते हैं।

समय ने सभी से पिता के साथ एक भावनात्मक संबंध बनाने और इस चुप्पी को तोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे अपने पिता से प्यार जताएं, भले ही यह शुरू में अजीब लगे।

समय ने कहा, “चुप्पी तोड़ो और अपने पिता को बताओ कि तुम उन्हें कितना प्यार करते हो।”

समय की इस भावनात्मक अपील ने सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है। अब लड़के अपने पिता को अपने मन की बात कहते हुए वीडियो बना रहे हैं। ये वीडियो पोस्ट करके वे समय रैना को टैग भी कर रहे हैं। धीरे-धीरे यह ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो रहा है।

इस पर अभिनेत्री अविका गौर ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लड़के का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पिता को थैंक्यू कह रहा है। अविका ने समय का समर्थन करते हुए लिखा, “क्या ट्रेंड शुरू किया यार तुमने।”

बता दें कि ‘बालिका वधू’ फेम अभिनेत्री अविका गौर ने समय के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एपिसोड 9 में भाग लिया था। इस शो के दौरान उन्होंने अपने पुराने शो ‘बालिका वधू’ की यादों और अपने करियर से जुड़ी बातों को साझा किया था।

Exit mobile version