February 13, 2026
Entertainment

‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ में दिखेगी अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की केमिस्ट्री

Avinash Tiwari and Medha Shankar’s chemistry will be seen in ‘Ginny Weds Sunny 2’.

13 फरवरी । अभिनेता अविनाश तिवारी की मानों पांचों उंगलियां घी में हैं। आगामी फिल्म ‘ओ रोमियों’ में विलेन का किरदार निभाने के बाद अब वे जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मेधा राणा मुख्य भूमिका में होंगी।

मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। यह पोस्टर काफी मजेदार और आकर्षक है। इसमें अविनाश तिवारी शर्टलेस जमीन पर पुश-अप्स कर रहे हैं, जबकि लाल साड़ी पहनी मेधा शंकर ध्यान की मुद्रा में बैठी हुई हैं और मुस्कुरा रही हैं।

यह पोस्टर अविनाश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “गिन्नी और सन्नी फिर से वापस आ रहे हैं। रिश्ता फिक्स है। इस बार थोड़ा सा ट्विस्ट है। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

पोस्ट शेयर करने के बाद अविनाश के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, तो अभिनेता अभिषेक बजाज ने कमेंट किया, “क्या बात है।”

प्रशांत झा द्वारा निर्देशित फिल्म को विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल मिलकर निर्माण कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। यह फिल्म साल 2020 में आई विक्रांत मैसी और यामी गौतम की ‘गिन्नी वेड्स सन्नी’ का सीक्वल है। इस फिल्म में यामी गौतम और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन पुनीत खन्ना ने किया था। यह फिल्म दिल्ली के बैकग्राउंड पर आधारित थी, जिसमें एक सुलझी हुई लड़की (गिन्नी) और एक बेताब प्रेमी (सन्नी) की कहानी को दिखाया गया। इस बार फिल्म की कास्ट को बदल दिया गया है।

Leave feedback about this

  • Service