9 अप्रैल । लद्दाख के लेह में खराब मौसम के कारण वहां की उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। इंडिगो एयरलाइन ने गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी की है और यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।
लद्दाख में मौसम की स्थिति लगातार बदल रही है, जिस वजह से कुछ उड़ानों को रद्द या देर से चलाया जा रहा है। इंडिगो का कहना है कि वे मौसम पर लगातार नजर रख रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि हर यात्री को सुरक्षित और समय पर उसके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। उनकी टीम हर कदम पर मौजूद है ताकि किसी भी यात्री को किसी तरह की मदद की जरूरत पड़े तो तुरंत सहायता मिल सके।
एयरलाइन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे फ्लाइट की जानकारी के लिए इंडिगो की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करें। वहां आपको आपकी उड़ान की स्थिति, संभावित देरी या रद्द होने की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। इससे आप अपनी यात्रा को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं और अनावश्यक परेशानियों से बच सकते हैं।
इंडिगो ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “लेह में खराब मौसम के कारण उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ा है। हम मौसम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और आपको आपकी मंज़िल तक सुरक्षित और सुचारू रूप से पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारी वेबसाइट या ऐप के जरिए अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहें। निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें हर कदम पर आपकी सहायता करने और आपको पूरा सहयोग देने के लिए यहां मौजूद हैं। हम मौसम साफ होने और जल्द ही अपने नियमित शेड्यूल पर लौटने की उम्मीद करते हैं। आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद।”
हालांकि मौसम की वजह से असुविधा हो रही है, इंडिगो उम्मीद कर रही है कि जल्द ही आसमान साफ हो जाएगा और उड़ानें अपने नियमित शेड्यूल पर वापस आ जाएंगी। यात्रियों से कहा गया है कि वे धैर्य रखें और एयरलाइन के अपडेट्स पर ध्यान दें।

