N1Live National 2019 से 2021 के बीच 81 चीनी नागरिकों को दिया गया भारत छोड़ने का नोटिस
National

2019 से 2021 के बीच 81 चीनी नागरिकों को दिया गया भारत छोड़ने का नोटिस

BJP MP MP Nityanand Rai

नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन कर देश में रह रहे 81 चीनी नागरिकों को भारत छोड़ो नोटिस दिया गया है। ये नोटिस 2019 से 2021 के दौरान दिए गए। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में ये जानकारी दी। गृहमंत्रालय के मुताबिक, 2 सालों के दौरान 81 चीनी नागरिकों को भारत छोड़ो नोटिस दिया गया, तो वहीं 117 लोगों को देश से निर्वासित भी किया गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक 726 लोगों को वीजा शर्तों के उल्लंघन और अन्य नियमों की अनदेखी के चलते प्रतिकूल सूची में रखा गया है।

गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि भारत में अवैध रूप से रह रहे चीनी नागरिक और अन्य लोगों पर सरकार लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में 81 चीनी नागरिकों को भारत छोड़ो नोटिस थमाया गया है। वहीं कई लोगों को जांच सूची में रखा गया है।

गौरतलब है कि भारत सरकार समय समय पर नौकरी और अन्य कामों से भारत आकर रह रहे विदेशी नागरिकों पर कार्यवाही करती आई है। इनमें से ज्यादातर विदेशी वीजा नियमों और अन्य अवैध कृत्यों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, जिन्हें पहले नोटिस दिया जाता है फिर उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

Exit mobile version