N1Live Entertainment भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह की खूबसूरत साड़ी लुक ने जीता फैंस का दिल
Entertainment

भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह की खूबसूरत साड़ी लुक ने जीता फैंस का दिल

Bhojpuri cinema star Akshara Singh's beautiful saree look won the hearts of fans

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया पोस्ट से प्रशंसकों के बीच काफी चर्चाओं में रहती हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह भारतीय परिधान में नजर आ रही हैं।

अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिख रही हैं। तस्वीरों में उन्होंने क्रीम रंग की साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने पीले रंग का ब्लाउज पेयर किया है।

इस ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए अक्षरा ने मिनिमल मेकअप किया है। उनके चेहरे पर हल्का मेकअप और सादगी भरी मुस्कान उनकी सुंदरता को और निखार रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को साधारण पोनीटेल स्टाइल में बांधा है, जो उनके पारंपरिक अंदाज को और भी खूबसूरत बना रहा है।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया।”

अक्षरा सिंह का ये सिंपल लेकिन शानदार लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ब्यूटीफुल,” तो दूसरे यूजर ने उनके ट्रेडिशनल लुक को “परफेक्ट” बताया।

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपने स्टाइल और सोशल मीडिया उपस्थिति से भी लोगों का ध्यान खींचती हैं।

अक्षरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनके जन्मदिन के मौके पर उनका नया सॉन्ग ‘पटना की जगुआर’ रिलीज हुआ था, जिसमें अभिनेत्री एकदम इंटेंस लुक में नजर आ रही थीं।

अभिनेत्री ने इसमें अभिनय करने के साथ-साथ इसमें अपनी आवाज भी दी है, और आशीष वर्मा ने इसके म्यूजिक को डायरेक्ट किया है। इस गाने ने यूट्यूब की दुनिया में धूम मचा दी है। फैंस भी अक्षरा सिंह के गाने को पसंद कर रहे हैं।

Exit mobile version