N1Live Entertainment भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने शुरू की ‘रानी हिंदुस्तानी’ की शूटिंग, सामने आईं तस्वीरें
Entertainment

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने शुरू की ‘रानी हिंदुस्तानी’ की शूटिंग, सामने आईं तस्वीरें

Bhojpuri queen Rani Chatterjee begins shooting for 'Rani Hindustani'; photos revealed.

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी ने फिल्म ‘रानी हिंदुस्तानी’ की शूटिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने शूटिंग के शुरुआत की जानकारी दी।

अभिनेत्री रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनके साथ फिल्म के अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी देते हुए लिखा, “नई पीढ़ी की पारिवारिक फिल्म ‘रानी हिंदुस्तानी’ की शूटिंग शुरू। यह एक भावपूर्ण पारिवारिक ड्रामा है, जो रिश्तों, संस्कारों और परिवार को जोड़कर रखने वाली एक मजबूत महिला की कहानी को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है।”

उन्होंने लिखा, “फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की सदाबहार सुपरस्टार और भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी, उनके साथ अयाज खान, नितिका जायसवाल, निशा गुप्ता, सुष्मा मिश्रा, शिवा, जे. नीलम और कई कलाकार नजर आएंगे। दिल आवेज खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक भावनात्मक, मनोरंजक और जमीन से जुड़ी पारिवारिक कहानी लेकर आ रही है, जो सीधे दिल को छू जाएगी। आरवीएफ म्यूजिक के बैनर तले बन रही ‘रानी हिंदुस्तानी’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही फिल्म से जुड़ी और भी खास जानकारियां सामने आएंगी।”

मेकर्स द्वारा पोस्ट कर शूटिंग की जानकारी मिलते ही कमेंट सेक्शन पर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही, कुछ यूजर्स फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता बयां कर रहे हैं।

अभिनेत्री रानी चटर्जी की बात करें, तो वे इन दिनों वेब रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने अपने फिल्मी सफर और फैंस द्वारा अजीबों हरकतों का भी जिक्र किया। शो के दौरान रानी चटर्जी ने बताया कि एक बार उनके कुछ फैंस उन्हें देखने के लिए होटल के बाहर जमा हो गए थे और जब उन्हें मिलने नहीं दिया गया, तो उन्होंने वहां पत्थरबाजी शुरू कर दी थी।

शो के एक अन्य एपिसोड में रानी चटर्जी और काजल राघवानी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के पाखंड पर खुलकर बात की। उन्होंने जिक्र किया कि कैसे किसी अभिनेत्री को विवाहित व्यक्ति के साथ नाम जुड़ने पर बुरी तरह ट्रोल किया जाता है जबकि पुरुषों के प्रति लोगों का रवैया बिल्कुल अलग होता है।

Exit mobile version