N1Live Entertainment महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे आपराधिक मामलों पर भूमि पेडनेकर ने जताई चिंता, फिल्म भक्षक को किया याद
Entertainment

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे आपराधिक मामलों पर भूमि पेडनेकर ने जताई चिंता, फिल्म भक्षक को किया याद

Bhumi Pednekar expressed concern over the increasing crime against women, remembering the film Bhokshak

9 फरवरी । देशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे आपराधिक के मामले डराने वाले हैं। हर दिन कुछ ऐसा सुनने को मिलता है कि रूह कांप जाती है।

बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर फिल्म ‘अस्सी’ आ रही है, लेकिन ‘अस्सी’ से दो साल पहले ओटीटी पर ‘भक्षक’ रिलीज हो चुकी है, और आज फिल्म को रिलीज हुए दो साल हो चुके हैं, लेकिन देश की परिस्थितियां पहले जैसी ही हैं। फिल्म के दो साल पूरे होने पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे आपराधिक मामलों पर चिंता जताई है।

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दो साल पूरे होने पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें अभिनेत्री का कहना है कि साल बदल रहे हैं लेकिन देश के हालातों में कोई बदलाव नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “दो साल पहले, भक्षक ने सीमाओं को पार किया, दुनिया के हर कोने से संदेश आने लगे, सिर्फ इसलिए नहीं कि लोगों ने इसे देखा, बल्कि इसलिए कि लोगों ने इसे महसूस किया। मैं तब अभिभूत थी लेकिन आज मेरा दिल टूट गया है क्योंकि सच्चाई यह है कि यह कहानी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। महिलाओं और बच्चों पर यौन हिंसा हम सभी के जीवन का मूल आधार बनती जा रही है।”

उन्होंने आगे लिखा, “पिछले कुछ हफ्तों ने हमें याद दिलाया है कि बच्चों के लिए दुनिया कितनी असुरक्षित हो सकती है। किसी भी बच्चे को खतरे के प्रति अत्यधिक सजग होकर बड़ा नहीं होना चाहिए। यह बोझ हमारा है, उनका नहीं। बच्चों को स्वतंत्रता का अधिकार है-खेलने का और अपनी पसंद के कपड़े पहनने का, न कि समाज में बढ़ते अपराध का बोझ उठाने का।”

भूमि ने आगे लिखा, “भक्षक मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। इस साहसी कहानी को पर्दे पर उतारने वाली टीम को, इस खूबसूरत फिल्म की कहानी लिखने के लिए और मुझे वैशाली के किरदार में देखने के लिए दर्शकों का दिल से शुक्रिया।”

फिल्म ‘भक्षक’ साल 2024 में आज ही के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म को मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड की असल घटना से प्रेरित होकर बनाया गया था, जिसमें बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न को बड़े पैमाने पर दिखाया गया था। फिल्म में अभिनेत्री ने रिपोर्टर का रोल प्ले किया था, सच्चाई को बाहर लाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देती है। फिल्म में भूमि के अलावा संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई तम्हांकर भी दिखे थे।

Exit mobile version