N1Live National पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका: कांग्रेस से आए कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी, सभी करेंगे घर वापसी, दिल्ली रवाना
National Punjab

पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका: कांग्रेस से आए कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी, सभी करेंगे घर वापसी, दिल्ली रवाना

Big blow to BJP in Punjab: Many leaders from Congress left the party, all will return home, leave for Delhi

13 अक्टूबर  2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज कुमार वेरका को भाजपा ने काफी महत्व दिया था। वहीं सूत्रों के मुताबिक वह फिर से कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। वेरका चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस में काम किया है।
जाब भाजपा को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक राजकुमार वेरका, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, शाम सुंदर अरोड़ा, जीत महिंदर सिद्धू, अमरीक सिंह समराला, रिणवा और जोशन ने भी भाजपा छोड़ दी है। ये सभी नेता आज दिल्ली में फिर से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। प्रताप बाजवा उनके साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं।

अमृतसर में राजकुमार वेरका ने कहा कि उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया है। भाजपा में शामिल होकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती की थी। वेरका दिल्ली रवाना हो गए हैं।2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज कुमार वेरका को भाजपा ने काफी महत्व दिया था। वेरका चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस में काम किया है। अमृतसर पश्चिमी विधानसभा सीट से विधायक रहे राज कुमार वेरका को आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह संधू के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वेरका पंजाब की राजनीति के बड़े दलित चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं।

Exit mobile version