N1Live National नीतीश के राज में बिहार बना महाजंगलराज, कानून-व्यवस्था की हालत खराब: भाई वीरेंद्र
National

नीतीश के राज में बिहार बना महाजंगलराज, कानून-व्यवस्था की हालत खराब: भाई वीरेंद्र

Bihar has become a jungle raj under Nitish Kumar's rule, law and order situation is bad: Bhai Virendra

30 मार्च । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि सीएम नीतीश कुमार के राज में बिहार में जंगलराज चल रहा था, कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद ही खराब थी।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र का यह बयान उस वक्त आया है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में राजद विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में बहुत समय तक राजनीति की। 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं और अभी राज्यसभा के सदस्य बने हैं। अब वह चारों सदन के सदस्य बन चुके हैं। उनसे पहले पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव चारों सदन के सदस्य रहे हैं। नीतीश कुमार की भी इच्छा थी कि चारों सदन के सदस्य रहें, राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर उनकी यह इच्छा भी पूरी हो गई है।

राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा को फैलने का मौका दिया, यही वजह है कि एक सीएम को राज्यसभा जाना पड़ रहा है। सीएम के साथ जो हो रहा है वो होना था, यह तय था।

परिवारवाद का जिक्र करते हुए राजद विधायक ने कहा कि लंबे समय तक परिवारवाद पर प्रहार करने वाले नीतीश कुमार अपने बेटे को राजनीति में ले आए हैं, अब वे परिवारवाद पर तो शायद नहीं बोलेंगे।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर राजद विधायक ने कहा कि भाजपा वहां पर सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी तरह से कोई भी हथकंडा अपना सकती है। इसीलिए, सीएम ममता बनर्जी ने अपनी आशंका जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि एक वर्ग को लक्ष्य कर हिंसा फैलाना भाजपा की नीयत है और सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक भाजपा जा सकती है।

बताते चलें कि सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से बिहार की जनता के साथ ही साथ जदयू के कार्यकर्ता, विधायक से लेकर मंत्री तक खुश नहीं है। हालांकि, नीतीश कुमार के फैसले को सभी ने स्वीकार कर लिया है।

Exit mobile version