N1Live National बिहार विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है : केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ‎
National

बिहार विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है : केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ‎

Bihar is moving rapidly on the path of development: Union Minister CR Patil

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। बिहार में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए ने भी चुनाव को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है। केंद्रीय मंत्रियों के बिहार में लगातार दौरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार बिहार पहुंच रहे हैं। ‎

इसी बीच गुरुवार को केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल भी बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने बिहार के विकास की चर्चा की और प्रदेश में किए जा रहे विकास की योजनाओं की सराहना की। ‎

‎उन्होंने पहले के बिहार और आज के एनडीए शासित बिहार के बीच काफी अंतर बताया। उन्होंने कहा कि बिहार विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‎ ‎

पटना में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “वर्ष 2015 में जब मैं यहां काम कर रहा था, और आज मैं जब बिहार को देख रहा हूं, तो मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भी हम विकास के कार्यों के लिए ही यहां पहुंचे हैं।” ‎

‎उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार आगे बढ़ रहा है, उससे विश्वास है कि आने वाले दिनों में बिहार के जो युवा काम के लिए अलग-अलग प्रदेशों में जाते हैं, उन्हें वहां जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों को अपने प्रदेश में ही काम मिलेगा। ‎

‎उन्होंने यहां पानी की उपलब्धता पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि यहां पानी की उपलब्धता है, तो कृषि, उद्योग में भी काम करने का बहुत बड़ा मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बजट में कई विकास कार्यों के लिए बहुत बड़ी राशि बिहार को दी है, जिससे विकास की ओर बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‎ ‎

Exit mobile version