N1Live National राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर बिहार के मंत्रियों का तंज, बोले- देश को जवाब दे कांग्रेस
National

राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर बिहार के मंत्रियों का तंज, बोले- देश को जवाब दे कांग्रेस

Bihar ministers take a dig at Rahul Gandhi's absence; say Congress must answer to the nation.

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव और राहुल गांधी की कथित गैरमौजूदगी को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और मिथिलेश तिवारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी गतिविधियों पर सवाल उठाए। साथ ही दोनों नेताओं ने दावा किया कि बांकीपुर सीट पर एक बार फिर एनडीए की जीत तय है।

आईएएनएस से बातचीत में बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी उनके करीबी लोग करते हैं। अब उनका क्या कार्यक्रम है, इसके बारे में उन्हें ही जानकारी होगी। 20 दिन से राहुल गांधी की कोई खबर नहीं है, तो उनके परिवार और पार्टी के पास जानकारी जाएगी, तो वे जरूर पता लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस मामले में विस्तृत जानकारी लेकर कांग्रेस को देश को जवाब देना चाहिए। श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के पीछे कोई न कोई मकसद होता है। कैसे दुनिया में देश का परचम लहरा सके, इसके लिए वह विदेश जाते हैं। हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री विदेश जाकर देश की बात करते हैं।

अयोध्या के राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि सरकार ने सही निर्णय लिया है और सही निर्णय से सही परिणाम निकलते हैं।] बांकीपुर में उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों के उम्मीदवार होंगे। लोकतंत्र में सभी पार्टियों को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन लंबे समय से भाजपा और एनडीए का वहां कब्जा है। वहां के लोग एनडीए और भाजपा से प्रेम करते हैं। इस बार एनडीए के उम्मीदवार की ही जीत होगी।

वहीं, बिहार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बांकीपुर का चुनाव भाजपा ने हमेशा जीता है और इस बार भी एनडीए ही जीतेगा। इस चुनाव में बहुत से रिजेक्टेड लोग चुनावी मैदान में हैं। मेरी उनके प्रति सहानुभूति है। दिल्ली और बिहार के शहजादे सिर्फ पर्यटन करने के लिए राजनीति में आए हैं। इन लोगों को विदेश में रहना बहुत अच्छा लगता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पटना के शहजादों को विदेश मुबारक, हम जनता के बीच रहते हैं और उनके लिए काम करते हैं।

Exit mobile version