June 30, 2025
Entertainment

बिपाशा बसु ने पिता को दी जन्मदिन की बधाई, बताया कौन है देवी का ‘पसंदीदा इंसान’

Bipasha Basu wishes her father on his birthday, reveals who Devi’s ‘favourite person’ is

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पिता हीरक बसु को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी देवी के सबसे पसंदीदा इंसान उनके पिता यानी देवी के ‘ददुआ’ हैं। शेयर किए गए वीडियो मोंटाज में बिपाशा ने परिवार के साथ बिताए कई खूबसूरत पलों को कैद किया।

इंस्टाग्राम पर वीडियो मोंटाज को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, ” दुनिया के बेस्ट पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वस्थ, खुश, मजाकिया और आनंद में रहें। हम सब खुशकिस्मत हैं कि आप हमारे पापा हैं। देवी के पसंदीदा इंसान- ददुआ को हैप्पी बर्थडे अगेन।”

वीडियो में बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर और उनकी बेटी देवी के साथ हीरक बसु के प्यारे पल शामिल हैं। वीडियो में छुट्टियों की तस्वीरें भी हैं। बसु ने वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में ‘आई लव यू डैडी’ गाने को एड किया, जो इसे और खास बनाता है।

बिपाशा का अपने पिता से दोस्त वाला रिश्ता है। फादर्स डे के मौके पर अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनका पिता से खास लगाव है और दुनिया के सबसे खास पिता हैं।

बिपाशा बसु के पिता, हीरक बसु सिविल इंजीनियर हैं और उनकी मां, ममता हाउस वाइफ हैं। अभिनेत्री की दो बहनें हैं: बड़ी बहन का नाम विदिशा और छोटी बहन का नाम विजयेता है। बिपाशा ने शादी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से की है। दोनों की मुलाकात साल 2015 में फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। अगस्त 2022 में अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।

करियर की बात करें तो बिपाशा ने साल 2001 में ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा, वह ‘जिस्म’, ‘धूम 2’, ‘नो एंट्री’, ‘रेस’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। अभिनेत्री ने हॉरर फिल्मों जैसे ‘राज’, ‘राज 3डी’ और ‘अलोन’ में भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी। अभिनेत्री साल 2020 में वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में नजर आईं।

Leave feedback about this

  • Service