N1Live Entertainment जन्मदिन विशेष: कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान
Entertainment

जन्मदिन विशेष: कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान

Birthday Special: Manjot Singh, the king of comic timing; his debut film alone earned him the Filmfare Critics Award.

एक फिल्म को सफल बनाने में उसकी स्टोरी, कलाकारों की एक्टिंग और गानों का बहुत बड़ा रोल होता है। ठीक उसी प्रकार एक मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाने में कॉमेडी का तड़का भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई बार शानदार कहानी और गानों के साथ-साथ एक बेहतरीन कॉमेडी ट्रैक फिल्म और उससे जुड़े अभिनेता को हमेशा के लिए यादगार बना देता है। चाहे पुरानी फिल्मों के कॉमेडी सीन हों या आज के दौर की कॉमिक टाइमिंग, यह दर्शकों को सीट से बांधे रखने का सबसे अचूक मंत्र है।

आज के दौर में फिल्मी दुनिया के उन्हीं कॉमेडी कलाकारों में उभरते हुए नामों में से एक मनजोत सिंह हैं। मनजोत सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग और युवाओं पर केंद्रित किरदारों के लिए जाने जाते हैं।

मनजोत सिंह का जन्म 7 जुलाई 1992 को नई दिल्ली में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम परमजोत सिंह है, जो पेशे से एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और बिजनेसमैन हैं और उनकी माता का नाम अमृत कौर सिंह है, जो एक गृहिणी हैं। मनजोत ने अपनी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही पूरी की।

मनजोत ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में आई फिल्म ‘ओए लकी! लकी ओए!’ से की, जिसमें उनके शानदार स्क्रीन प्रजेंस और अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और कॉमेडी का जलवा बिखेरा, जिसमें ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘फुकरे’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘ड्रीम गर्ल 2’, ‘फुकरे 3’, ‘फुकरे रिटर्न्स’, ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘सपनों की रानी’, ‘उड़ान’, आदि फिल्में शामिल हैं।

इसके अलावा मनजोत ने टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाड़ी’ (सीजन 3) में बतौर एक प्रतिभागी भी भाग लिया था। मनजोत अपनी कॉमिक टाइमिंग की वजह से फिल्मी जगत में एक अलग पहचान बना चुके हैं। इसी के साथ वह लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।

Exit mobile version