March 19, 2026
Entertainment

बर्थडे स्पेशल: जब तनुश्री दत्ता को होने लगा था परलौकिक शक्तियों का अहसास; खुद सुनाई थी अपने बचपन की कहानी

Birthday Special: When Tanushree Dutta began to feel supernatural powers; she herself narrated her childhood story.

19 मार्च । जमशेदपुर की गलियों से निकलकर मिस इंडिया यूनिवर्स 2004 का ताज पहनकर बॉलीवुड में छाने वाली तनुश्री दत्ता भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने विवादों से हमेशा सुर्खियों में रही हैं।

अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे और बॉलीवुड के डार्क साइड के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों से ही सुर्खियों में रही, लेकिन उनकी आध्यात्मिक यात्रा भी किसी फिल्म की कहानी की तरह रही। तनुश्री ने यह भी दावा किया था कि उन्हें बचपन से ही आत्माएं दिखती थी और वे उनसे बात भी करती थी।

19 मार्च को जन्मीं तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘ढोल’ फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री के द्वारा निभाए गए ज्यादातर किरदार बोल्ड थे, लेकिन पर्दे पर बोल्ड इमेज से फैंस का दिल जीतने वाली तनुश्री असल जिंदगी में बहुत आध्यात्मिक रही। लद्दाख के मठों में साधना और आत्मनिरीक्षण का मार्ग चुनने वाली तनुश्री का बचपन रहस्यों से भरा था। जहां दो-चार साल का बच्चा, जिसमें खुद की समझ विकसित नहीं हो पाती है, उस उम्र में अभिनेत्री को आत्माएं दिखती थीं। यह हमारा नहीं बल्कि तनुश्री का मानना है।

तनुश्री ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि घटना होने से 6 महीने पहले ही उन्हें पता चल गया था कि उनके पड़ोस से थोड़ी दूरी पर मौजूद घर में कुछ बुरा होने वाला है। अभिनेत्री ने दावा किया था कि जब वे छोटी थी तो उन्हें एनर्जी दिखती थी, जो उन्हें सावधान करती थी। वे उनसे बातें करती थी और साथ में खेलती भी। एनर्जी कभी बच्चों के रूप में तो कभी किसी अन्य के रूप में दिखती थी।

अभिनेत्री ने दावा किया कि एक एनर्जी ने उन्हें 6 महीने पहले ही बता दिया कि पड़ोस से थोड़े दूर घर में कुछ बुरा होने वाला है, तो वहां नहीं जाना है। चार साल की तनुश्री के मन में बैठ चुका था कि वह जगह सेफ नहीं है और उन्होंने अपनी मां को बताया कि वहां नहीं जाना है। छह महीने बाद उस घर में महिला की मौत हो जाती है। अभिनेत्री के अनुसार, स्कूल के समय में भी एनर्जी बच्चों के रूप में नजर आती थी और वे उनके साथ खूब सारी बातें और मिट्ठी में खेला भी करती थी।

बता दें कि अपने करियर के पीक पर तनुश्री ने करियर छोड़कर साधना और आत्मनिरीक्षण करने का फैसला लिया था। उन्होंने लद्दाख के मंदिरों और मठों में समय बिताया और फिर अमेरिका में अपनी आगे की आध्यात्मिक यात्रा को जारी रखा था।

Leave feedback about this

  • Service