October 5, 2024
National

भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा को सौंपी कर्नाटक भाजपा की कमान

नई दिल्ली, 11 नवंबर । भाजपा ने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एक बार फिर से राज्य के अपने दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के परिवार पर ही भरोसा व्यक्त किया है।

भाजपा आलाकमान ने बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा को कर्नाटक भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उन्हें कर्नाटक भाजपा की कमान सौंप दी है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने कर्नाटक भाजपा में बदलाव को लेकर संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया, “भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विजयेंद्र येदियुरप्पा को कर्नाटक भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”

पार्टी आलाकमान के फैसले को येदियुरप्पा का विरोध करने वाले नेताओं के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave feedback about this

  • Service