N1Live National पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता
National

पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता

BJP launches cleanliness drive ahead of PM Modi's visit to Jind: Dr. Archana Gupta

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद आएंगे, जहां वे हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे के बारे में हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी अहम है। वो अपने दौरे के तहत हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत करेंगे। यह सबसे लंबी ट्रेन है। जिस तरह से हमें पानी को विभाजित करने पर हाइड्रोजन प्राप्त होता है, ठीक उसी प्रकार से हाइड्रोजन को ऑक्सीजन से कंबाइड करने के बाद यह ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन के चलने से कार्बन का उत्सर्जन किसी भी कीमत पर नहीं होगा। इस ट्रेन को चलाने में न ही डीजल की जरूरत है और न ही किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रसिटी की जरूरत होगी।

अर्चना गुप्ता के मुताबिक, जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीन एनर्जी की पहल को विस्तृत रूप देने का काम कर रहे हैं, यह उसी का एक प्रतिरूप है, जिसे आगे बढ़ाने का काम मौजूदा समय में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए आज से ही हम स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं, जिसे आगामी दिनों में अन्य जिलों में भी पहुंचाने का काम करेंगे। हमारे सीएम पंचकुला से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। आगे चलकर हम इस अभियान को मंडल स्तर तक लेकर जाएंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता आगे चलकर इस अभियान हम लोग श्रमदान देंगे।

उन्होंने कहा कि जब कभी हम इस किसी काम की शुरुआत करते हैं, तो भगवान को जरूरत याद करते हैं। आज हम जब इस अभियान की शुरुआत कर रहे हैं, तो हम लोग भगवान को याद कर रहे हैं। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, इसलिए मैं यहां पर पुष्प अर्पित करने पहुंची हूं। हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा आगामी दिनों में सार्थक साबित होगा। प्रधानमंत्री ही एक ऐसे राजनेता हैं, जिनसे प्रेरित होकर मैंने राजनीति में कदम रखा। ऐसी स्थिति में मेरे लिए यह जरूरी हो जाता है कि उनके आगमन को देखते हुए इस अभियान को नया बल दिया जाए।

Exit mobile version