April 3, 2026
National

अशोक खरात मामले पर भाजपा नेता का बयान, बोले-पीड़ितों को मिलेगा न्याय, होगी सख्त कार्रवाई

BJP leader’s statement on Ashok Kharat case, says victims will get justice, strict action will be taken

3 अप्रैल । महाराष्ट्र में चर्चित अशोक खरात उर्फ ‘भोंदू बाबा’ मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता विजय चौधरी ने इस मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए कहा कि इसमें राजनीति नहीं की जानी चाहिए। पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलेगा।

विजय चौधरी ने आईएएनएस से कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस पूरे मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए।

उन्होंने कहा, “जो पीड़ित महिलाएं हैं, जिनके साथ अन्याय हुआ है, जिन्हें ठगा गया है और फंसाया गया है, उन्हें न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।”

विजय चौधरी ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे समय में सभी को मिलकर पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ना चाहिए।

गौरतलब है कि अशोक खरात का मामला नासिक से जुड़ा एक बड़ा आपराधिक प्रकरण है। अशोक बाद में ‘बाबा’ और ज्योतिषी बन GYAA

उन पर कई महिलाओं के दुष्कर्म और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया।

इस मामले ने राज्य में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

विजय चौधरी भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश महामंत्री हैं। इसके साथ ही वे उत्तर महाराष्ट्र के संगठन मंत्री और भाजपा मुख्यालय (महाराष्ट्र) के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वे नंदुरबार जिले से ताल्लुक रखते हैं और वहां भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Leave feedback about this

  • Service