February 23, 2026
Punjab

बीएसएफ इंस्पेक्टर ने फांसी लगाई

गुरदासपुर :  बटाला-डेरा बाबा नानक मार्ग पर बीएसएफ के शिखर माछियां मुख्यालय में बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

इंस्पेक्टर सत्य नारायण (40) द्वारा यह कदम उठाने पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “जवान केवल तभी आत्महत्या करते हैं जब वे काम की समस्याओं के कारण तनाव में होते हैं या पारिवारिक विवादों के शिकार होते हैं।”

डेरा बाबा नानक थाने में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Leave feedback about this

  • Service