March 27, 2026
Entertainment

सेलिना जेटली को मिला प्रीति जिंटा का साथ, ईद पर दी नई हिम्मत

Celina Jaitly gets support from Preity Zinta, gives her new courage on Eid

27 मार्च । बॉलीवुड की ‘नो एंट्री’ फेम एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस वक्त बहुत बुरे दौर से गुजर रही हैं। उनका पति पीटर हाग से तलाक का केस चल रहा है। वे अपने तीनों बच्चों से भी बहुत दूर हैं।

अभिनेत्री का भाई भी अबू धाबी की जेल में बंद है। इन मुश्किल हालातों ने अभिनेत्री को तोड़कर रख दिया है, लेकिन इस ईद पर उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

सेलिना जेटली ने अब बहुत प्यारा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रही हैं और गहनों से लदी हैं। अभिनेत्री को काफी समय बाद ऐसे अवतार में देखा गया है। खुद को यूं सजा और तैयार करके सेलिना का आत्मविश्वास भी बढ़ गया है। इन परिस्थितियों में उन्हें अच्छा फील कराया प्रीति जिंटा ने, जिन्होंने उन्हें तैयार होने के लिए मोटिवेट किया।

अपनी प्यारी फोटोज शेयर कर सेलिना ने प्रीति जिंटा का दिल से शुक्रिया कहा है। उन्होंने लिखा, “एक अलग तरह की ईद, जिसने मुझे खुद से फिर से जोड़ा। बहुत लंबे समय बाद, मैंने ट्रैकसूट और वर्कआउट कपड़ों के अलावा कुछ और पहना। काफी समय बाद, यह मेरा पहला कदम था, पूरी तरह सज-धज कर बाहर आना। मेरी दोस्त प्रीति जिंटा ने मुझे तैयार होने और खुद के लिए बाहर आने के लिए प्रेरित किया।”

सेलिना के मुताबिक खुद को तैयार करके वह आत्मनिर्भर और शक्ति से भरा महसूस कर रही हैं। पहले उन्होंने परेशानियों में खुद को इतना घोल लिया कि खुद को पूरी तरह भूल गईं और सजना-संवरना छोड़ दिया था।

अब तैयार होकर उन्हें महसूस हो रहा है कि उनके अंदर एक अलग शक्ति है और वो हर चीज की हकदार हैं, चाहे बात कपड़ों की हो या फिर संजने-संवरने की। उन्होंने आगे लिखा, “जो भी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, खुद के लिए समय निकालें। सज-धज कर तैयार हों, भले ही सिर्फ अपने लिए ही सही। क्योंकि कभी-कभी, एक छोटा सा प्रयास ही आपको फिर से पहले जैसा महसूस कराने की शुरुआत बन जाता है। क्योंकि मैं खुद को भूल चुकी थी।”

Leave feedback about this

  • Service