April 11, 2026
Entertainment

61वें मिस इंडिया पेजेंट में नजर आईं सेलिना जेटली, बोलीं – ताज सिर्फ पहना नहीं जाता, उसे जिया जाता है

Celina Jaitly, who attended the 61st Miss India pageant, said, “The crown is not just worn, it is lived.”

साल 2001 की मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स रनर-अप सेलिना जेटली 61वें फेमिना मिस इंडिया पेजेंट में 21 साल बाद वापस लौटीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस खास शाम की यादें साझा करते हुए लिखा कि वह उसी मंच पर लौट आई हैं, जहां से उनकी यात्रा शुरू हुई थी। साल 2001 में मिस यूनिवर्स में रनर-अप रह चुकी सेलिना जेटली ने पोस्ट के साथ कई युवा प्रतियोगियों को प्रेरित भी किया।

सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरों के साथ लिखा, “अबाउट लास्ट नाइट। 61वां फेमिना मिस इंडिया पेजेंट। मैं वहीं वापस आ गई जहां से इसकी शुरुआत हुई थी। यह पूरा सर्कल पूरा होने का एहसास बहुत गहरा है।”

साल 2001 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली सेलिना ने इस बार युवा प्रतियोगियों को ताज पहनाने का जिम्मा संभाला। उन्होंने बताया कि शुरुआती विजेताओं को ताज पहनाना उनके लिए बहुत खास और भावुक अनुभव था। सेलिना ने कहा कि इस मैजिकल शाम में वह उन सभी युवा महिलाओं के सफर की शुरुआत देख रही थीं, जो आगे चलकर अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगी और अपने सपनों, ताकत के साथ लक्ष्य के लिए चमकेंगी।

उन्होंने रॉकी स्टार द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस और दासानी ब्रदर्स के एक करोड़ रुपए मूल्य के हीरों-माणिकों से सजी ज्वेलरी का भी जिक्र किया। खास बात यह रही कि सेलिना ने अपना मेकअप और हेयरस्टाइल खुद ही किया। उन्होंने लिखा, “ताज सिर्फ सिर पर रखने के लिए नहीं होते, उन्हें शान से संभालना पड़ता है।”

साथ ही सेलिना जेटली ने ताज को कई गहरी बातों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ताज हिम्मत, गरिमा, ईमानदारी और सही के लिए आवाज उठाने का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा, “ताज सिर्फ पहना नहीं जाता, उसे जिया जाता है।”

हिमाचल प्रदेश में जन्मीं सेलिना के पिता आर्मी में कर्नल व मां भी सेना में काम करती थीं। एक इंटरव्यू में सेलिना ने खुद बताया था कि वह जब छोटी थीं तो बड़ी होकर सेना में भर्ती होना चाहती थीं। कुछ दिनों बाद ही उनका मन बदला तो वह डॉक्टर भी बनना चाहती थीं। हालांकि, धीरे-धीरे उनकी रुचि मॉडलिंग में होने लगी और 16 साल की उम्र में उन्हें मॉडलिंग का मौका मिला और फेमिना मिस इंडिया 2001 का खिताब अपने नाम कर ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा।

Leave feedback about this

  • Service