September 13, 2026
Chandigarh

हरमोहिंदर सिंह लकी चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस पार्टी ने चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में हरमोहिंदर सिंह लकी को नामित किया है। शनिवार को सुभाष चावला के इस्तीफा देने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि लक्की को ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलेगी। लक्की चंडीगढ़ कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके हैं।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने हरमोहिंदर सिंह लकी को तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रादेशिक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चावला के योगदान की सराहना करती है।

Leave feedback about this

  • Service