N1Live Entertainment चांदनी सिंह का नया गाना ‘बाझिन के गोदिया’ जल्द होगा रिलीज
Entertainment

चांदनी सिंह का नया गाना ‘बाझिन के गोदिया’ जल्द होगा रिलीज

Chandni Singh's new song 'Bajhin Ke Godiya' will be released soon

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री चांदनी सिंह का नया गाना बाझिन के गोदिया जल्द ही रिलीज होने वाला है। रविवार को अभिनेत्री ने इसके रिलीज की जानकारी दी।

चांदनी ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, “सोमवार को धमाकेदार गाना सिर्फ चांदनी सिंह एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।”

इस गाने में मशहूर गायिका खुशबू तिवारी ने अपनी मधुर आवाज दी है।

चांदनी सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। चांदनी अभिनेत्री, मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने साल 2018 में ऑन-स्क्रीन डेब्यू किया था, जिसमें उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। उसी साल उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘मैं नागिन तू सपेरा’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा। इस फिल्म ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया।

इसके बाद चांदनी ने ‘बद्रीनाथ’ (2019), ‘बंसी बिरजू’, और ‘शुभ विवाह’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा। उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे भोजपुरी के सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी।

चांदनी की मेहनत और टैलेंट ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार किया है। उनके इस नए गाने से फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं। अभिनेत्री का अभी नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर भक्ति देवी गीत ‘चुनरिया लहरे माई के’ रिलीज हुआ था। देवी गीत में अभिनेत्री के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी थे।

गाने को पवन सिंह ने अपने आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया था। गाने को अभिनेता पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। वहीं इसके लिरिक्स आलम दिलशाद ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्ट अजय सिंह एजे और सरगम ​​आकाश ने किया है।

Exit mobile version