पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के नव नियुक्त उपाध्यक्ष गुलजार इंदर सिंह चहल से राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा ताकि लोगों का कल्याण अधिकतम सीमा तक सुनिश्चित किया जा सके
बोर्ड के उपाध्यक्ष ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की, इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड राज्य सरकार को विकास रणनीतियां बनाने, विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति के लिए योजनाएं तैयार करने और उचित नीतियां बनाने में सहायता करता है। उन्होंने आगे कहा, “पंजाब सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और आम जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाने के लिए पहले से ही काम कर रही है और बोर्ड को इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहना चाहिए।”
इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।


Leave feedback about this