January 22, 2026
Punjab

मुख्यमंत्री मान ने लोगों को दशहरा और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को देश के लोगों, विशेषकर दुनिया भर में रहने वाले पंजाबियों को दुर्गा पूजा और दशहरा (विजयदशमी) के पवित्र अवसर पर बधाई दी।

 

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक ये दोनों त्यौहार हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि हमारे देश में इन दोनों त्योहारों को मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है, जो समाज में सद्भावना, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं और हमें समतावादी और सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने के लिए आदर्श जीवन जीने का मार्ग दिखाते हैं।

 

मुख्यमंत्री ने लोगों से राज्य में शांति, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करते हुए इस खुशी के अवसर को सामूहिक रूप से मनाने की अपील की।

Leave feedback about this

  • Service