February 24, 2026
National

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की सावित्री मंडावी जीतीं

रायपुर :    छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को 21 हजार से अधिक वोटों के अंतर से शिकस्त दी है। राज्य में नक्सल प्रभावित जिले कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुआ। यहां त्रिकोणीय मुकाबला कांग्रेस की सावित्री मंडावी, भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोर्राम के बीच था।

इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी को 65479 वोट हासिल हुए, वहीं भाजपा के नेताम को 44308 वोट मिले। इस तरह मंडावी 21117 वोटों के अंतर से विजयी रही। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार कोर्राम को 23417 वोट मिले।

मतगणना की शुरुआत से ही कांग्रेस की उम्मीदवार लगातार आगे चल रही थीं और यह सिलसिला लगातार बना रहा। यहां उपचुनाव विधायक मनोज मंडावी के निधन के कारण हो रहा है। मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी पेशे से शिक्षिका रही हैं।

Leave feedback about this

  • Service