N1Live National बंगाल चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत के साथ सीटें भी बढ़ेंगी: गुलाम अहमद मीर
National

बंगाल चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत के साथ सीटें भी बढ़ेंगी: गुलाम अहमद मीर

Congress's vote share and seats will also increase in Bengal elections: Ghulam Ahmed Mir

9 अप्रैल । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने दावा किया है कि इस बार पार्टी का वोट प्रतिशत के साथ ही साथ सीटें भी बढ़ेंगी।

हुगली में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस सभी 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है और पार्टी को भरोसा है कि इस बार न सिर्फ वोट प्रतिशत बढ़ेगा, बल्कि सीटों की संख्या भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमें महज 4 प्रतिशत वोट मिले थे और कोई सीट नहीं मिली थी। इस बार जनता से जो फीडबैक मिल रहा है, उससे साफ है कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ेगा और सीटों की संख्या भी बढ़ेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। उन्होंने जिस तरह से लोगों के मुद्दों को उठाया है, वह बंगाल के लोगों को पसंद आया है। वे गरीबों की आवाज बनकर सरकार के सामने खड़े हैं। सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, राहुल गांधी गरीबों की आवाज को उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बीते एक साल में बंगाल से संदेश मिला था कि अगर आप अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो हम आपको निराश नहीं करेंगे। पिछले चुनाव में हमें निराशा हाथ लगी थी, कोई सीट नहीं मिली थी। इस बार वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा और सीटों की संख्या भी बढ़ेगी। हमें यही उम्मीद है।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बंगाल आने पर उन्होंने कहा कि वे आएंगे। हमने सभी बड़े नेताओं को बंगाल बुलाया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे जारी किया। बंगाल को उम्मीद देने के लिए हम गंभीर हैं, इसलिए सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता खड़गे ने खुद घोषणापत्र जारी किया।

उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि चुनाव के परिणाम के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष जारी रहेगा। अभी भी लाखों लोग प्रभावित हैं। हर नागरिक को वोट देने का अधिकार है, इसे कोई छीन नहीं सकता है।

Exit mobile version