N1Live Entertainment पति रणवीर का बेसब्री से इंतजार करती हैं दीपिका पादुकोण
Entertainment

पति रणवीर का बेसब्री से इंतजार करती हैं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone eagerly waits for husband Ranveer

मुंबई, 1 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों मां बनने के एहसास का आनंद ले रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदर क्लिप शेयर किया है जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी बेसब्री से पति रणवीर का इंतजार किया करती हैं।

बी-टाउन के पावर कपल कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को उनके घर बेटी के आने की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

दीपिका पादुकोण अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 8.02 करोड़ फॉलोअर्स हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

इस गुदगुदाने वाली क्लिप में एक बच्चा दौड़ता हुआ दिखाई देता है, जो कांच से बाहर दूरबीन से झांक रहा है। वह किसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं, दीपिका ने इस पोस्ट को रणवीर सिंह को टैग करते हुए एक बड़ा स्माइली स्टिकर लगाया।

कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “यह मैं हूं। जब मेरे पति ने कहा कि वह पांच बजे घर आ जाएंगे, और अब पांच बजकर एक मिनट हो चुके हैं।”

दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में पारंपरिक कोंकणी हिंदू और सिख आनंद कारज समारोहों में शादी की थी।

दीपिका ने साल 2006 में इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन में बनी कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से अभिनय की शुरुआत की। वह 2005 में हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो “नाम है तेरा” में नजर आई थीं।

उन्होंने 2007 में शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद दिवा ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘चांदनी चौक टू चाइना’, ‘लव आज कल’, ‘लफंगे परिंदे’, ‘देसी बॉयज’, ‘कॉकटेल’, ‘रेस 2’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ जैसी फिल्मों में अपना जादू दिखा चुकी है।

साल 2015 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका ने रणवीर के साथ मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में थीं।

इसके बाद वह भंसाली द्वारा निर्देशित 2018 की फिल्म ‘पद्मावत’ में रानी पद्मावती के दमदार किरदार में नजर आईं।

इस फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके अलावा अदिति राव हैदरी, जिम सर्भ, रजा मुराद और अनुप्रिया गोयनका ने इसमें सहायक भूमिकाएं निभाई हैं।

दीपिका हाल ही में ‘गहराइयां’, ‘पठान’, ‘फाइटर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आई थीं।

अभिनेत्री जल्‍दी ही रोहित शेट्टी निर्देशित अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।

Exit mobile version