N1Live National दिल्ली : अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं ने मनीष सिसोदिया के घर मनाया होली का पर्व
National

दिल्ली : अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं ने मनीष सिसोदिया के घर मनाया होली का पर्व

Delhi: Arvind Kejriwal and other AAP leaders celebrated Holi at Manish Sisodia's house.

4 मार्च । देश में होली का पावन पर्व खुशियों और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूरा देश होली के रंगों में सराबोर है। ऐसे में राजनीतिक दल और नेता भी अलग-अलग तरह से होली का त्योहार मना रहे हैं। इस क्रम में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाई।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर होली मिलन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि आज मनीष सिसोदिया के घर पर पार्टी के सभी साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ ‘कट्टर ईमानदार’ होली मनाई। उनकी साज़िशों और झूठ के बीच भी आम आदमी पार्टी के रंग फीके नहीं पड़े हैं, क्योंकि हमारी ताकत है ईमानदारी और जनता का भरोसा। सच और संघर्ष के रंगों के साथ ऐसी ही आगे बढ़ते रहेंगे।

वहीं, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने लिखा कि मनीष सिसोदिया के घर आज होली सिर्फ रंगों की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और पार्टी के संघर्ष की भी थी। पार्टी के हमारे नेता अरविंद केजरीवाल और सभी साथियों-कार्यकर्ताओं के साथ ‘कट्टर ईमानदार’ होली मनाते हुए एक बात फिर साफ हो गई … कोई भी साज़िश हमारी सच्चाई का रंग कभी नहीं उतार सकती। जनता का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

आप नेता संजय सिंह ने लिखा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सच्चाई के साथ आगे बढ़ने का संदेश है। आप सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों की यह खुशी आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Exit mobile version