N1Live National दिल्ली: ईद की छुट्टी में दुबई से आए नाबालिग ने एसयूवी से स्कूटर को मारी टक्कर, एक मासूम की मौत
National

दिल्ली: ईद की छुट्टी में दुबई से आए नाबालिग ने एसयूवी से स्कूटर को मारी टक्कर, एक मासूम की मौत

Delhi: Minor who came from Dubai for Eid holiday hits scooter with SUV, one child killed

18 मार्च । ईद की छुट्टियों में दुबई से मुंबई आए 17 वर्षीय नाबालिग ने चांदीवली इलाके में अपनी कार से स्कूटर में टक्कर मार दी, जिससे एक मासूम की जान चली गई। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे 27 मार्च तक के लिए सुधार गृह भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी नाबालिग ने चांदीवली इलाके में एक किराए की एसयूवी चलाते हुए स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर पर पीछे बैठे 15 वर्षीय प्रतीक माने की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में लोगों में हड़कंप मच गया।

हादसे के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन साकीनाका पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया। वहां से उसे 27 मार्च तक सुधार गृह भेज दिया गया है।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की। उसके परिवार ने पुलिस को बताया कि वह मीरा रोड चला गया है, लेकिन बाद में वह चांदीवली में ही एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ मिला।

पुलिस ने आरोपी के दोस्त, मोहम्मद अनस मोहर्मअली खान (22) को भी नोटिस जारी किया है। उसने ही एसयूवी एक दिन के लिए किराए पर ली थी। पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है और तय करेगी कि आगे क्या कार्रवाई करनी है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने कहा कि नाबालिग होने के बावजूद हादसे की गंभीरता को देखते हुए पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। हादसे के शिकार बच्चे का परिवार अभीसदमे में हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी लड़के के परिवार और अन्य दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Exit mobile version