N1Live National मालवीय नगर अग्निकांड में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मामला
National

मालवीय नगर अग्निकांड में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मामला

Delhi Police registers case of culpable homicide not amounting to murder in Malviya Nagar fire incident

3 जून । दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में गैर इरादतन हत्या और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई है।

सूत्रों के अनुसार, होटल मालिक की पहचान लोकेश बजाज के रूप में की गई है। होटल के संचालन में तीन साझेदार शामिल हैं और उनके पास शहरभर में कई अन्य होटल और गेस्ट हाउस भी हैं।

पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां ​​होटल के स्वामित्व, संचालन और सुरक्षा मानकों से संबंधित पहलुओं की जांच कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अग्निकांड में मारे गए 21 मौतों में से 17 विदेशी नागरिक हैं। इनमें से ज्यादातर लाइबेरा, नाइजीरिया, मोजाम्बिक और बांग्लादेश से हैं।

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद मैक्स हेल्थकेयर के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप बुद्धिराजा ने बताया कि हमारे पास 39 लोग लाए गए थे। इनमें से 18 मृत अवस्था में थे। बचे हुए मरीजों में से 15 फिलहाल आईसीयू में हैं, जिनमें से 8 वेंटिलेटर पर हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास केवल उन लोगों की जानकारी है जिनसे हम बात कर सकते थे और जिन्होंने अपने बारे में बताया। कई मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया था। वे बेहोश थे, इसलिए उनके बारे में जानकारी नहीं मिली।

दूसरी ओर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार अस्पताल में 13 मरीज लाए गए थे।

बताया गया कि तीन मरीजों को ऊंचाई से गिरने के बाद चोटें आईं। वे खुद को बचाने के लिए कूद गए थे।

अस्पताल ने यह भी कहा कि तीन शवों को बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

ट्रॉमा सेंटर की ओर से आगे बताया गया कि 10 मरीज बचावकर्मी हैं, जिनमें से सभी दिल्ली पुलिस के जवान हैं-पांच हेड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबल। वे इमारत में प्रवेश करने वाले पहले व्यक्ति थे।

दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा और बचाव सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Exit mobile version