N1Live Delhi दिल्ली : निर्माणाधीन गोदाम ढहा, दर्जनों लोग फंसे, जांच जारी
Delhi National

दिल्ली : निर्माणाधीन गोदाम ढहा, दर्जनों लोग फंसे, जांच जारी

Several feared trapped after wall of under-construction godown collapses in Delhi

नई दिल्ली,  एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार दोपहर एक निमार्णाधीन गोदाम के ढह जाने से एक दर्जन से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना नरेला इलाके में चौहान धर्मकांता के पास भकौली में हुई। बाकि आगे की जांच की जा रही है।

दिल्ली में निमार्णाधीन गोदाम की दीवार गिरी, 10 से अधिक लोग फंसे

नई दिल्ली,  राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार दोपहर एक निमार्णाधीन गोदाम की दीवार गिरने से मलबे में कम से कम 10 लोग फंस गये। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें दोपहर 12.40 बजे के आसपास चौहान धर्मकांता के पास बकोली गांव में घटना के बारे में एक कॉल आया, जिसके बाद चार दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया।

दमकल विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, “अभी तक हमने दुर्घटनास्थल से चार लोगों को बचाया है। हालांकि 10 से अधिक लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।”

चारों घायलों को तुरंत राजा हरीश चंद अस्पताल ले जाया गया।

दीवार गिरने से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर लोगों की संख्या देखी जा सकती है।

स्थानीय पुलिस ने लोगों को घटना स्थल से दूर रखने के लिए एक परिधि निर्धारित की है।

Exit mobile version