नूरपुर, विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों, व कार्यकर्ताओ की बैठक कांग्रेस के धीरज गुर्जर ने ली। बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए, कांग्रेस नेता धीरज ने बताया कि, जिला नूरपुर में चारों विस क्षेत्रों में कांग्रेस के नेताओ में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओ में कुछ विषय पर मतभेद हो सकते है लेकिन मनभेद नहीं है।
सभी कार्यकर्ताओं का यही मत है कि जिसको भी टिकट मिलेगी उसका साथ देंगे। कांग्रेस के नेताओं का एक ही उद्देश्य है कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। कांग्रेस नेता ने कहा कि, प्रदेश की जनता बेरोजगारी, महंगाई तथा वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग है, तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत में, जिला कांगड़ा का अहम योगदान रहेगा।
नूरपुर जिला के चारो विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली जा रही है। केवल विधानसभा क्षेत्र में जीत की क्षमता रखने वाले, कार्यकर्ता को ही कांग्रेस की टिकट मिलेगी।
	
							Himachal
						
		
											धीरज गुर्जर ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में की बैठक,कहा; कांग्रेस के नेताओ में भारी उत्साह
- September 15, 2022
 - 0 Comments
 - Less than a minute
 - 814 Views
 - 3 years ago
 
					
									

																		
																		
																		
																		
																		
																		
Leave feedback about this