March 12, 2026
Entertainment

सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई ‘धुरंधर’, विदेशों में भी आदित्य धर के धुरंधरों का जादू

‘Dhurandhar’ re-released in cinemas, Aditya Dhar’s Dhurandhar’s magic continues overseas as well

12 मार्च । जियो स्टूडियो और बी-62 स्टूडियो की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली मोस्टअवेटेड सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ से ठीक पहले, मूल फिल्म को दुनिया भर में खास री-रिलीज किया गया है।

‘धुरंधर’ 12 मार्च से भारत में करीब 250 स्क्रीनों पर और 13 मार्च से विदेशों में लगभग 250 स्क्रीनों पर दोबारा दिखाई जाएगी। कुल मिलाकर दुनिया भर में 500 स्क्रीनों पर ‘धुरंधर’ का जादू फिर से देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि उत्तर अमेरिका में ही यह फिल्म 185 स्क्रीनों पर री-रिलीज हो रही है, जो इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों की भारी मांग को दिखाता है।

मेकर्स के अनुसार, फैंस के लिए यह सुनहरा मौका है। वे पहले ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में दोबारा देख सकेंगे और कुछ ही दिनों बाद उसी कहानी का रोमांचक अगला हिस्सा ‘धुरंधर द रिवेंज’ भी बड़े पर्दे पर एंजॉय कर पाएंगे। हिंदी फिल्मों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर री-रिलीज बहुत कम होती है, ऐसे में यह कदम फ्रेंचाइजी की वैश्विक लोकप्रियता को दिखाता है।

वहीं, ‘धुरंधर द रिवेंज’ के स्पेशल प्रीमियर शो 18 मार्च को अमेरिका और कनाडा में आयोजित होंगे। ये शो ज्यादातर प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट (पीएलएफ) स्क्रीन्स पर होंगे, जहां बड़ी स्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस साउंड, बेहतर प्रोजेक्शन और लग्जरी सीटिंग मिलेगी। ऐसे फॉर्मेट आमतौर पर बड़े हॉलीवुड इवेंट फिल्मों के लिए इस्तेमाल होते हैं। कई प्रीमियर शो के टिकट पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं।

हाल ही में रिलीज ‘धुरंधर द रिवेंज’ के ट्रेलर को दुनियाभर के दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स और सिनेमाघर मालिक इसकी अंतरराष्ट्रीय रिलीज से बड़ी उम्मीदें लगा रहे हैं। ‘धुरंधर द रिवेंज’ जियो स्टूडियोज की प्रस्तुति और बी 62 स्टूडियोज का प्रोडक्शन है। यह हाई ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर आदित्यधर ने लिखी और निर्देशित की है।

ज्योति देशपांडे और लोकेशधर भी इसके निर्माता हैं। फिल्म 19 मार्च को गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में दुनियाभर में रिलीज होगी।

Leave feedback about this

  • Service