पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अपने ऑरा वर्ल्ड टूर के लिए तैयार हैं। शनिवार को अभिनेता ने अपने ऑरा वर्ल्ड टूर से पहले फैंस के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे देश का हर शहर उनका अपना बन गया, हर गली में एक कहानी थी और हर कोने में उनके लिए प्यार था।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने भारत के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म की गई अपनी तस्वीरें शेयर कीं और हर शहर को अपना घर बताया। अभिनेता ने लिखा, “प्यारे घर, याद है कैसे हर शहर उनका अपना बन गया था, हर गली में एक कहानी थी और हर कोने में उसके लिए थोड़ा प्यार इंतजार कर रहा था? क्या आप इसे फिर से महसूस करने के लिए तैयार हैं?”
दिलजीत का ऑरा वर्ल्ड टूर 1 नवंबर से दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम से शुरू होने वाला है। इस टूर में वही म्यूजिक, एनर्जी और धमाल देखने को मिलेगा, जिसके लिए दिलजीत के लाइव शोज जाने जाते हैं।
दिलजीत ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी एल्बम से की थी। इसके बाद ‘डू यू नो’, ‘पटियाला पेग’ और ‘लवर’ जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। गानों के साथ-साथ फिल्मों में भी उनका करियर शानदार रहा है। उन्होंने पंजाबी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 2024 में उनका दिल-लुमिनाटी टूर काफी चर्चा में रहा, जिसने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया।
इस टूर के तहत उन्होंने वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में सोल्ड-आउट शो भी किया था। दिलजीत अपने पंजाबी म्यूजिक, पॉप कल्चर और फैशन को एक ग्लोबल अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं।
एक्टिंग की बात करें तो दिलजीत आखिरी बार फिल्म ‘सरदार जी 3’ में नजर आए थे। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी, जिसे अमर हुंडल ने डायरेक्ट किया था। यह सरदार जी फिल्म सीरीज की तीसरी फिल्म है। दिलजीत दोसांझ हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ-साथ दर्शकों को दिलों में भी गहरी छाप थोड़ी थी।

