N1Live Entertainment लोकसभा में गूंजा दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म ‘पंजाब 95’ का नाम, सिंगर ने शेयर किया वीडियो
Entertainment

लोकसभा में गूंजा दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म ‘पंजाब 95’ का नाम, सिंगर ने शेयर किया वीडियो

Diljit Dosanjh's controversial film 'Punjab 95' was mentioned in the Lok Sabha; the singer shared the video.

5 अप्रैल । दिलजीत दोसांझ की विवादों से घिरी फिल्म ‘पंजाब 95’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म को लेकर लोकसभा में चर्चा की गई, जहां फिल्म की तुलना आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर-2’ से की गई।

आम आदमी पार्टी के राजनेता गुरमीत सिंह मीट हेयर ने लोकसभा में फिल्म को लेकर सवाल किए। इस वीडियो को पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने खुद अपने अकाउंट पर शेयर किया है।

साल 2024 से लटकी दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है, जिसका वीडियो पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया है। वीडियो में गुरमीत सिंह मीट हेयर कहते हैं कि देश में सरकार दोहरे मापदंड पर चल रही है, एक तरफ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा पर बनी फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है और दूसरी तरफ प्रोपेगेंडा फैलाने वाली और 26/11 जैसे हमलों को दिखाने वाली फिल्मों को खुले दौर पर रिलीज की आजादी दे दी गई है। लोकसभा के इस वीडियो को दिलजीत दोसांझ ने इंस्टास्टोरी पर शेयर किया है।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ बीते साल की रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म को लेकर कई विवाद हैं, जिसकी वजह से फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई है। फिल्म की कहानी पंजाब से गायब हुए हजारों लोगों की सच्चाई से जुड़ी है, जिसने खुद सरकार पर सवाल खड़े कर दिए थे। फिल्म के कुछ डायलॉग को भी विवादित कहकर सेंसर बोर्ड ने हटा दिया।

बीते साल सेंसर बोर्ड ने फिल्म से 127 सीन को हटाने के लिए कहा था। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के टाइटल से पंजाब हटाने के लिए कहा और डायलॉग से पंजाब पुलिस को भी हटाने के लिए कहा। उन्होंने सिर्फ ‘पुलिस’ शब्द के इस्तेमाल की इजाजत दी। बीते साल फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान ने सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इतने सारे कट के बाद फिल्म बचेगी ही नहीं और अगर ऐसा जबरदस्ती करवाया गया तो वह फिल्म से अपना नाम हटा लेंगे। फिलहाल, फिल्म की नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Exit mobile version