N1Live Entertainment बेटी की गैरमौजूदगी में खोई दिखीं दिव्या सेठ, जन्मदिन पर शेयर की दिल छू लेने वाली यादें
Entertainment

बेटी की गैरमौजूदगी में खोई दिखीं दिव्या सेठ, जन्मदिन पर शेयर की दिल छू लेने वाली यादें

Divya Seth looks lost in her daughter's absence, shares heartwarming memories on her birthday

3 अप्रैल । मशहूर अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह अपनी इकलौती बेटी के निधन के बाद अब धीरे-धीरे उबर रही हैं। गुरुवार को दिव्या का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी को याद करते हुए एक भावुक नोट शेयर किया।

दिव्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोसट किए। इन वीडियो में वे अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही है लेकिन साथ ही वे अपनी बेटी की गैर मौजूदगी में खोई हुई हैं।

अभिनेत्री ने बेटी को याद करते हुए लिखा, “एक और दिन तुम्हारे बिना, एक और साल तुम्हारे बिना लेकिन तुमने मुझे बहुत प्यार दिया। तुमने मुझे ढ़ेर सारी यादें दीं। मुझे पता है कि तुम हर जगह हो। मैं जानती हूं कि एक दिन तुमसे मुलाकात होगी और जाना भी तुम्हारा फैसला था, लेकिन अभी के लिए मुझे तुम्हारे नरम हाथों को अपने हाथों में लिए बिना जीना होगा और तुम्हारी खुश आवाज को गाते हुए सुनने के बिना रहना होगा।”

पोस्ट शेयर करने के बाद दिव्या के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री लिटिल दुबे ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, प्रिय दिव्य! वे सब हमारे अंदर ही रहते हैं…कभी पूरी तरह चले नहीं जाते। बड़ी सी झप्पी।”

दिव्या सेठ शाह ने अपनी बेटी मिहिका शाह को अगस्त 2024 में खोया था। दरअसल, अभिनेत्री की इकलौती बेटी काफी समय से बीमारी से जूझ रही थीं और 5 अगस्त को दौरा पड़ने के बाद अभिनेत्री की जिंदगी को वीरान करके इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसकी पुष्टि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से की थी।

अभिनेत्री दिव्या सेठ मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई शानदार प्रोजेक्ट्स में काम किया है। हालांकि, वे ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में नजर आई हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिट टीवी शो ‘हम लोग’ से की थी। इसके अलावा वो ‘जब वी मेट’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘आर्टिकल 370’, ‘पटेल की पंजाबी शादी’, और ‘सरदार का ग्रैंड सन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Exit mobile version