N1Live Entertainment पेरेंट्सहुड को इंजॉय कर रहे दिव्यांका-विवेक, कहा – हमारी दुनिया ही बदल गई
Entertainment

पेरेंट्सहुड को इंजॉय कर रहे दिव्यांका-विवेक, कहा – हमारी दुनिया ही बदल गई

टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों पेरेंट्सहुड को इंजॉय कर रहे हैं। कपल का कहना है कि बच्चों के आने के बाद उनकी जिंदगी में प्राथमिकताएं बदल गई हैं।

कपल ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वे पूरे दिन अपने बच्चों के बारे में सोचते रहते हैं। उनकी जिंदगी अपने बच्चों की देखभाल करने और उनके साथ समय बिताने के ईर्द-गिर्द घूमती रहती हैं। उन्होंने कहा, “सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पहले हम अपने और एक-दूसरे के बारे में सोचते थे। अब हमारी पहली प्राथमिकता और सारा ध्यान हमारे बच्चों पर है।”

दिव्यांका और विवेक दहिया ने बताया कि उनका दिन अपने बच्चों के बारे में सोचते हुए ही शुरू होता है कि वे ठीक है या नहीं। कपल ने कहा, “जब हम सुबह उठते हैं, तो हमारा पहला ख्याल यही होता है कि क्या बच्चे रो रहे हैं? क्या बच्चे ठीक हैं? क्या हमें जाकर उन्हें देखना चाहिए? और अगर वे ठीक हैं, तो हमारा मन करता है कि उनके साथ खेलें।”

उन्होंने आगे कहा, “बस बात यह है कि हमने कभी अपने बारे में उतना नहीं सोचा जितना हम नए लोगों के बारे में सोचते हैं।” एक्टर्स ने यह भी बताया कि पेरेंटहुड ने उनकी प्रोफेशनल लाइफ को देखने का तरीका कैसे बदल दिया है। उन्होंने कहा, “हम सोचते थे कि हमें अपने काम में कुछ अच्छा करना चाहिए। अब हमें लगता है कि हम जो भी करें, वह बच्चों के लिए अच्छा होना चाहिए।”

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जनवरी 2016 में दोनों ने सगाई की और इसके करीब पांच महीने बाद, जुलाई 2016 में भोपाल में शादी कर ली।

अब शादी के कुछ सालों के बाद अब दोनों के घर में दो-दो बेटों का जन्म हुआ, जिससे उनकी जिंदगी में एक नए और बेहद खूबसूरत अध्याय की शुरुआत हो चुकी है।

Exit mobile version