N1Live Entertainment किसी को प्रभावित करने की कोशिश मत करो, कंगना रनौत ने दिया फैंस को जिंदगी जीने का मूलमंत्र
Entertainment

किसी को प्रभावित करने की कोशिश मत करो, कंगना रनौत ने दिया फैंस को जिंदगी जीने का मूलमंत्र

Don't try to impress anyone, Kangana Ranaut gives fans a life mantra

30 मार्च । संसद से लेकर सोशल मीडिया पर बेबाक राय रखने वाली भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। रविवार को उन्होंने अपने फैंस को मोटिवेट करते हुए अपने विचार शेयर किए। अभिनेत्री का कहना है कि दूसरों को प्रभावित करने में जिंदगी निकाल देना गलत है।

कंगना हमेशा हर विषय पर खुलकर राय रखती हैं और यही बातें उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। अभिनेत्री ने खुद को तवज्जो देने की बात कही और बताया कि लोग क्यों किसी को पसंद और नापसंद करते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आज का विचार… लोग आपको इसलिए पसंद नहीं करते, क्योंकि आप दयालु, सफल या उदार हैं। वे आपको इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि वे खुद दयालु, सफल और उदार हैं। किसी को प्रभावित करने की कोशिश मत करो। वे तभी प्रभावित होंगे जब वे खुद प्रभावशाली होंगे।”

अभिनेत्री ने आगे लिखा, दूर रहो क्योंकि अगर तुम बहुत ज्यादा कोशिश करोगे तो वे तुमसे नफरत करने लगेंगे। अपना समूह ढूंढो, वहां बसने की कोशिश मत करो,जहां तुम अस्थिर महसूस करते हो। उठो और चमको।”

कंगना सिनेमा की वो अभिनेत्री हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है और संसद तक का सफर पूरा किया है। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में हार मानना नहीं सीखा है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने सिनेमा में फैले नेपोटिज्म पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने निर्माताओं और निर्देशकों पर भी आरोप लगाए कि वे सिर्फ अपने करीबी दोस्तों के बच्चों को सिनेमा में लॉन्च करते हैं, जिन्हें एक्टिंग का ‘ए’ भी नहीं आता। उन्होंने आलिया भट्ट और अनन्या पांडे को निशाना बनाकर करण जौहर पर बहुत बार हमला बोला है।

आज अभिनेत्री फिल्मों के साथ जनहित के मुद्दों पर बात करती है और मंडी के विकास और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। सांसद बनने के बाद अभिनेत्री लगातार खादी को प्रमोट कर रही हैं और संसद में अपनी ट्रेडिशनल साड़ियों के लिए जानी जाती हैं।

Exit mobile version