N1Live National मध्य प्रदेश के डिंडोरी में पानी की बोतल में चढ़ाई गई ड्रिप : अरुण यादव
National

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में पानी की बोतल में चढ़ाई गई ड्रिप : अरुण यादव

Drip administered via a water bottle in Dindori, Madhya Pradesh: Arun Yadav

23 जुलाई मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी अस्पताल में पानी की बोतल में ड्रिप चढ़ाई गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें मरीज पलंग पर लेटा हुआ है, उसे ड्रिप चढ़ाई गई है और दवाई पानी के बोतल में भरी हुई है। अरुण यादव ने व्यवस्था का सवाल उठाते हुए कहा है कि डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में पानी की बोतल में ड्रिप चढ़ाई।

अरुण यादव ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं से नहीं अपने प्रचार से मतलब है, डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में पानी की बोतल से ड्रिप चढ़ रही है ।यही है भाजपा के डबल इंजन का “स्वास्थ्य मॉडल”। उन्होंने आगे कहा है कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर, सरकार अपने प्रचार में मस्त है। प्रदेश की जनता इलाज नहीं, बदहाली झेल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं क्योंकि गाहे बगाहे ऐसी तस्वीर है सामने आ जाती हैं जो स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल देती हैं। कई बार मरीज खटोली पर दिखता है तो कई बार शव को मोटरसाइकिल पर ले जाने की मजबूरी होती है।

वहीं, सरकार की ओर से लगातार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और अस्पतालों में आवश्यक सुविधाएं जुटाना के साथ चिकित्सकों की भर्ती हो रही है।

Exit mobile version