September 29, 2026
National

लखनऊ पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी को पैर में लगी गोली

एक महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी 22 वर्षीय आरोपी भोला राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ के कृष्णा नगर पुलिस और सर्विलांस टीम की कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से मुठभेड़ के दौरान आरोपी भोला राजपूत को दाहिने पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध .315-बोर की देसी पिस्तौल, एक कारतूस, एक खोखा और अपराध में इस्तेमाल किया गया कथित स्कूटर बरामद किया है। आरोपी भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था।

डीसीपी मो. मुश्ताक ने बताया, “आज रात सघन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश के तहत, आज कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन इलाके में हमारी पुलिस टीम ने कुछ संदिग्धों को रोका। उनमें से एक आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी को गोली लग गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।”

डीसीपी ने आगे बताया कि “पूछताछ में शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी की पहचान उन्नाव के रहने भोला के तौर पर हुई है। आरोपी ने एक महिला की नृशंस हत्या की थी। आरोपी के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”

वहीं, 27-27 सितंबर की मध्यरात्रि को भी मथुरा की गोवर्धन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2750 रुपये,आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, पीड़िता की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया था।

Leave feedback about this

  • Service