कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला, कल राज्य में ‘निधि आपके निकट’ जागरूकता और संपर्क अभियान शुरू करेगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ईपीएफओ से संपर्क करने के विभिन्न माध्यमों जैसे पीआरओ, कॉल सेंटर, शिविर आदि के बारे में जागरूकता बढ़ाना, हितधारकों को ईपीएफओ वेबसाइट पर मिलने वाली महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना, कार्यालयों के स्थान (जैसे कि ईपीएफओ कार्यालयों को आसानी से कैसे खोजा जा सकता है) और ईपीएफओ के सोशल मीडिया हैंडल के लाभों के बारे में बताना है। साथ ही, हितधारकों को सामाजिक सुरक्षा समझौतों (एसएसए) के प्रावधानों और ऐसी सुविधाएं प्रदान करने वाले देशों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
नियोक्ताओं और कर्मचारियों के भविष्य निधि से संबंधित शिकायतों और मुद्दों का समाधान मौके पर ही किया जाएगा।

