N1Live Entertainment पिता धर्मेंद्र की यादों को ताजा करने फॉर्महाउस पहुंचीं ईशा देओल
Entertainment

पिता धर्मेंद्र की यादों को ताजा करने फॉर्महाउस पहुंचीं ईशा देओल

Esha Deol visits farmhouse to relive father Dharmendra's memories

31 मार्च । हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था, जिसके बाद देओल परिवार के चेहरे से मुस्कान गायब है।

ईशा देओल पिता के जाने के बाद उन्हें कई बार पुरानी फोटोज के जरिए याद कर चुकी हैं। अब लगता है कि सुकून पाने के लिए अभिनेत्री पिता के लग्जरी और प्रकृति से लबरेज फॉर्म हाउस पर समय बिता रही हैं।

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह ढेर सारी गायों के बीच दिख रही हैं। आस-पास ढेर सारे पेड़-पौधे हैं और अभिनेत्री गाय पर प्यार लुटा रही हैं। उन्होंने गाय और बछड़े की प्यारी सी वीडियो भी पोस्ट की है।

अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘जहां मुझे शांति मिलती है’। वीडियो देखकर लग रहा है कि ईशा अपने पिता की पसंदीदा जगह, यानी उनके फॉर्महाउस पर हैं। फैंस का भी मानना है कि अभिनेत्री अपने पिता की सबसे कीमती चीज का अच्छे से ख्याल रख रही हैं।

धर्मेंद्र का लोनावाला में 100 एकड़ में फैला एक बड़ा सा फॉर्म हाउस है, जहां उन्होंने अपना सबसे ज्यादा समय बिताया था। अभिनेता का मानना था कि वे गांव से जुड़े इंसान हैं और उन्हें मिट्टी और प्रकृति के बीच ही मजा आता है। यही कारण था कि उन्होंने अपने फॉर्महाउस पर गाय, भैंस और बकरी भी पाल रखी थी।

अभिनेता फार्महाउस पर ऑर्गेनिक खेती करते थे और खेत में उगी सब्जियों और फलों के हार्वेस्टिंग की वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। उन्होंने फॉर्म हाउस पर अपना पूल भी बना रखा था, जिसकी वीडियो वो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे।

Exit mobile version