N1Live Chandigarh चंडीगढ़ में हर साल लगाए जाते हैं ढाई लाख पौधे, इनमें से 90 प्रतिशत बढ़ाते हैं हरियाली
Chandigarh

चंडीगढ़ में हर साल लगाए जाते हैं ढाई लाख पौधे, इनमें से 90 प्रतिशत बढ़ाते हैं हरियाली

चंडीगढ़ : अपनी हरियाली के लिए जाना जाता है। हर साल मानसून में पौधे रोपकर वन विभाग, नगर निगम, इंजीनियरिंग विभाग और समाजसेवी संस्थाएं इसमें चार चांद लगाती हैं। इन सभी को मिलाकर हर साल लगभग ढाई लाख पौधे रोपे जाते हैं। इनमें से 90 प्रतिशत पौधे शहर के ग्रीन एरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। इस बार शहर में लगभग 2.80 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।

उप वन संरक्षक डॉ. अब्दुल कय्यूम ने बताया कि वन विभाग ने 80 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है, वहीं 75 हजार पौधे बांटे जाएंगे। इनके अलावा शेष पौधे नगर निगम और इंजीनियरिंग विभाग लगाएगा। चंडीगढ़ में अब यहां के पर्यावरण के अनुकूल पौधे रोपे जा रहे हैं जिसमें फलदार पौधे ज्यादा होते हैं। इनमें नीम, पीपल, शहतूत, जामुन और कटहल प्रमुख हैं। जो पौधे रोपे जाते हैं उनकी देखभाल के लिए विशेष ध्यान रखा जाता है। वनों में पौधों को जानवर नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए उसे पूरी तरह से सुरक्षित किया जाता है।

Exit mobile version